खबर लहरिया वाराणसी बिसमिल्लाह खान की शहनाई हुई चोरी

बिसमिल्लाह खान की शहनाई हुई चोरी

फोटो साभार : कृष्णा बल्लेश

फोटो साभार : कृष्णा बल्लेश

बनारस। भारत के मशहूर शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान की शहनाई बनारस स्थित उनके घर से चोरी हो गई। खान के छोटे बेटे नाजिम हुसैन ने 10 सितंबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन 12 सितंबर तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। यहां तक कि यह भी पता नहीं है कि मामला किस पुलिस अधिकारी को सौंपा गया है। जबकि इसी साल फरवरी महीने में जब उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान की भैंसंे चोरी हुई थीं तो तीन दिन के भीतर खोज लिया गया था। इस खोज में अपराध शाखा और खोजी कुत्तों का दल भी शामिल था। रामनगर थाने की पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी इस मामले की जांच खुद कर थीं।
31 अगस्त 2008 को बिसमिल्लाह खान का निधन हो गया था। दुनियाभर में शहनाई को लोकप्रिय बनाने के लिए इन्हें भारत रत्न का सम्मान भी मिला था। उनके निधन के बाद से ही उनकी शहनाई घर के एक कमरे में रखी थी।