खबर लहरिया मनोरंजन बिल्डिंग बनी बगीचा

बिल्डिंग बनी बगीचा

                                       (फोटो साभार-तेज न्यूज)

(फोटो साभार-तेज न्यूज)

इटली। इटली एक देश है। इस देश के एक शहर में जैव विविधता के हिसाब से एक बिल्डिंग बनाई गई है।
मास्को वर्टीकल नाम की यह बिल्डिंग दो बिल्डिगों को जोड़कर बनी है। एक 110 मीटर लम्बी है और दूसरी 75 मीटर लम्बी है। इस बिल्डिंग को सबसे बेहतरीन बिल्डिंग का अवाॅर्ड भी मिल चुका है। इस बिल्डिंग की सबसे खास बात यह है कि इसमं ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ और पौधों का प्रयोग किया गया है। हर फ्लोर पर एक बड़ी सी बालकनी है। जहां पर चैदह हज़ार पौधे और नौ सौ पेड़ लगाए गए हैं।
इस बिल्डिंग में रहने के कई फायदे हैं। पहला यह कि पौधे गर्मी के दिनों में रौशनी को फिल्टर कर देते हैं। और ठण्डी के दिनों में इसे अन्दर आने से रोकते हैं। इसके अलावा ये प्रदूषण से भी बचाते हैं। और धूल कणों को भी अन्दर आने से रोकते हैं। पर्यावरण के हिसाब से इस बिल्डिंग को बहुत महत्त्व दिया जा रहा है।