खबर लहरिया मनोरंजन बाज़ार में आया मसाला डोसा बर्गर!

बाज़ार में आया मसाला डोसा बर्गर!

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

अब तक आपने मसाला डोसा और अंडा भुर्जी देसी रेस्टोरेंट और ढाबों में ही खाए होंगे, लेकिन अब बर्गर बनाने और बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी भी इसे नाश्ते की सूची में शामिल करने वाली है। जी हाँ, बात हो रही है मैकडोनाल्ड कंपनी की जो मसाला डोसा और अंडा भुर्जी बर्गर जैसे खास बर्गर भारत के लिए बनाने वाली है।
बता दें कि सबसे पहले मैकडोनाल्ड कंपनी यह व्यवस्था मुंबई के 44 मैकडोनाल्ड रेस्तरां में शुरू करने जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी कंपनी ने 1997 में मैकआलू टिक्की बर्गर और उसके बाद पनीर बर्गर भारतीय बाजार में उतारा था। जिसे ग्राहकों ने खासा पसंद भी किया है।