खबर लहरिया जवानी दीवानी बाहुबली-2 बनी गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाली फ़िल्म

बाहुबली-2 बनी गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाली फ़िल्म

साभार: विकिपीडिया

गूगल ने सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले विषयों और लोगों की एक सूची तैयार की है. इस सूची में बाहुबली-2 सबसे आगे रही है. गूगल के अनुसार, इस वर्ष मनोरंजन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा बाहुबली 2 को खोजा गया।
गूगल भारत वर्ष 2017 के परिणाम में बॉलीवुड और क्रिकेट दो ऐसी क्षेत्र रहे , जिसे लोगों द्वारा सबसे ज्यादा खोजा गया। खोजी श्रेणी में यह दोनों ही सबसे ऊपर रहे.
गूगल ने बताया किबॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भारत की सबसे महंगी फ़िल्म बाहुबली-2 ने भाषा की बाधाओं को तोड़ते हुए पूरे देश में सबसे ज्यादा खोजे जाने पर सूची में सबसे पहले है।
वहीं, बाहुबली-2 के बाद आईपीएल और लाइव क्रिकेट स्कोर को लोगों ने सबसे ज्यादा खोजा है।
यही नहीं, सर्वाधिक मनोरंजक के रूप में इस वर्ष फिर से सनी लियोनी ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद बिग बॉस की अर्शी खान, सपना चौधरी और यूट्यूब गायकीय विद्या वॉक्स रहीं।