खबर लहरिया जवानी दीवानी बाराबंकी पुलिस ने कराई घर से भागे जोड़े की शादी

बाराबंकी पुलिस ने कराई घर से भागे जोड़े की शादी

साभार: यूट्यूब.कॉम

बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला पुलिस स्टेशन में एक जोड़े की बड़े धूमधाम से शादी हुई। इस शादी का सारा इंतजाम पुलिस ने ही किया था।
विनय कुमार और नेहा वर्मा पिछले कुछ वक्त से रिश्ते में थे। दोनों परिवारों को इनका रिश्ता कबूल नहीं था और वो शादी के खिलाफ थे। ऐसे में परिवार की रजामंदी मिलने पर ये जोड़ा घर छोड़कर चला गया। इसके बाद विनय और नेहा के परिवार वाले मोहम्मदपुर थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो उसे पता चला कि लड़का और लड़की एक दूसरे को प्यार करते हैं और बालिग हैं।
इसके बाद पुलिस ने थाने में ही दोनों की शादी कराने का फैसला किया और घरवालों को समझाइश दी।
इसके बाद घर वाले भी मान गए और बड़े धूमधाम से मोहम्मदपुर थाने में दोनों ने सात फेरे लिए।
एक अंग्रेजी अख़बार के अनुसार, एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि, “लड़का और लड़की दो दिनों से घऱ से गायब थे। दोनों के परिवार वाले रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे थे। पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों बालिग हैं। इसके बाद दोनों के परिवार वालों को समझाया गया और उनकी रजामंदी के बाद थाना परिसर में ही इनकी शादी करा दी गई।