खबर लहरिया राजनीति बाढ़ का कहर

बाढ़ का कहर

(फोटो साभार: IFRJ)

(फोटो साभार: IFRJ)

पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर। पाकिस्तान में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान के उत्तरी खैबर पख्तूनवां प्रांत में हुआ है। बाढ़ से मरने वालों की संख्या चालीस से अधिक पहुंच गई है। अधिकारियों के अनुसार बाढ़ से उत्तर पश्चिमी इलाके में स्थित चित्राल जिले में करीबन दो लाख पचासी हज़ार लोग प्रभावित हुए हंै। बाढ़ के कारण कई सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है। उत्तरी खैबर पख्तूनवां प्रांत के चतराल में करीब दो लाख, गरम चश्मा में साठ हजार और कैलाश घाटी में पच्चीस हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से करीब तीन सौ से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। दो सौ से ज्यादा राहत कैंप प्रभावित इलाकों में लगाए गए हैं। उधर जम्मू कश्मीर के राजौरी और बड़गाम इलाके में बरसात के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अभी तक छह लोगों की मौत होने और दस लोगों के लापता होने की खबर है। गुजरात में 28 जुलाई से लगातार हो रही बारिश से अब तक बाइस लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षिति स्थान में भेजा गया।