खबर लहरिया बाँदा बांदा में आई फूलों की बहार

बांदा में आई फूलों की बहार

06-02-14 Mano - Bandaजिला बांदा, मोहल्ला कालूकुंआ। यहां बांस बरेली के तारा सिंह चार दिन से फूलदार पौधे बेचने के लिए आए हुए हैं।
तारा सिंह के ये पौधे देखने में इतने सुन्दर हैं कि लोगों का पौधे देखते ही खरीदने का मन कर जाता है। दिन भर में हज़ारों पौधे बिक जाते हैं। रंग-बिरंगे गुलाब, सूरजमुखी, गोभी, गेंदा, गुड़हल, और कदेल जैसे कई तरह के पौधे हैं। एक पौधे की कीमत साठ से अस्सी रुपए है।