खबर लहरिया राजनीति बलात्कार के आरोपी को मिला न्योता

बलात्कार के आरोपी को मिला न्योता

Desh Videsh - PJ Kurienसूर्यानैली, केरल। 1996 में केरल राज्य के सूर्यानैली गांव की एक सोलह साल की लड़की के साथ चालीस दिनों तक बयालिस लोगों ने बलात्कार किया था। केस में लड़की ने कांग्रेस के नेता पी.जे. कुरियन पर भी आरोप लगाया था। हालांकि केस अभी भी चल रहा है, अब राज्य सभा के उपाध्यक्ष बन चुके कुरियन को महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम करने वाली एक संस्था ने प्रवक्ता के रूप में आमंत्रित किया।
कुरियन को पिछले छह सालों में पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने सबूत ना मिलने के कारण बरी कर दिया था। लड़की और उसके परिवार ने अपने वकील के ज़रिए कई बार कोर्ट के निर्णय के खिलाफ अपील दर्ज की पर गवाहों के अपने बयान को पलटने के कारण कुछ बदलाव नहीं आया। हाल ही में महिला मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाओं ने कुरियन के प्रवक्ता चुने जाने पर सवाल उठाया है।