खबर लहरिया औरतें काम पर भटिंडा कांड: महिला डांसर की मौत और अहंकार का तमाशा

भटिंडा कांड: महिला डांसर की मौत और अहंकार का तमाशा

साभार: विकिपीडिया

साभार: विकिपीडिया

5 दिसंबर को पंजाब के भटिंडा जिले के मोड़ मंडी में एक शादी के दौरान गोली चलाई गयी और गर्भवती नर्तकी कुलविंदर कौर की मौत हो गई।
घटना उस समय हुई जब स्टेज पर चार लड़कियां डांस कर रही थीं। अचानक स्टेज के बिल्कुल सामने एक युवक ने बंदूक से हवाई फायरिंग की। गोली स्टेज पर डांस कर रही लड़की को लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गोली चलाने वाला आरोपी युवक तुरंत बंदूक फेंककर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना रात करीब 11.30 से 1 बजे के बीच की है। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में जल्दबाजी में शादी की रस्म पूरी कराई गई।
शादियों में शराब, बंदूक, गोलीबारी, आतिशबाजी, लड़कियों की डांस पार्टी आदि का किसी खुशी से कोई संबंध नहीं है। यह पुरुषों के मर्दवादी अहंकार को शांत करने का जरिया भर है। यह हिंसक शक्ति-प्रदर्शन लोगों की जान लेने के सिवा और कुछ नहीं हासिल करता है।