खबर लहरिया खेल फ्रेंच ओपन सीरिज जीतकर श्रीकांत ने रचा इतिहास

फ्रेंच ओपन सीरिज जीतकर श्रीकांत ने रचा इतिहास

फोटो साभार: विकिपीडिया

भारत के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है।
श्रीकांत ने जापानी खिलाड़ी केंटा निशिमोतो को 21-14, 21-13 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।  श्रीकांत का इस साल का यह चौथा सुपर सीरीज खिताब है।  इससे पहले अभी हाल ही में श्रीकांत ने कोरिया के ली ह्यून को हराकर डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज खिताब जीता था।
श्रीकांत ने इस साल इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर, ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज और डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता था।  श्रीकांत एक साल में चार सुपर सीरीज खिताब जीतने का कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।