खबर लहरिया राजनीति फोटो पत्रकार के साथ बलात्कार, एक गिरफ्तार, चार की हुई पहचान

फोटो पत्रकार के साथ बलात्कार, एक गिरफ्तार, चार की हुई पहचान

22-08-13 Desh Videsh - Mumbai Ganagrapeमुंबई। दक्षिण मुंबई में 22 अगस्त की शाम को फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के एक दोषी को पकड़ लिया गया है। बाकी चार अपराधियों के पहचाने जाने का दावा मुंबई पुलिस ने किया है। अस्पताल में भर्ती बलात्कार का सामना करने वाली लड़की की हालत अभी भी गंभीर है।
लड़की एक अंग्रेजी पत्रिका के लिए काम करती थी। 22 अगस्त की रात आठ बजे दक्षिण मुंबई के लोवर परेल में शक्ति मिल वाले इलाके में यह घटना हुई। लड़की वहां ‘चाल’ में रहने वाले लोगों पर खबर करने के लिए गई थी। घटना के समय लड़की का एक दोस्त भी उसके साथ था। लड़की के दोस्त को बांधकर उसके सामने ही पांच लोगों ने बलात्कार किया। मुंबई में हुआ ये बलात्कार दिल्ली में दिसंबर 2012 में चलती बस में हुए सामूहिक बलात्कार की तरह ही हुआ। उस वक्त लड़की के दोस्त को कुछ लोगों ने पकड़कर रखा था।