खबर लहरिया मनोरंजन फिल्मी दुनिया से – नहीं रहे सदाशिव अम्रपुरकर

फिल्मी दुनिया से – नहीं रहे सदाशिव अम्रपुरकर

06-11-14 Mano - Sadashiv Amrapurkarतैंतिस सालों से फिल्मों मंे दिखने वाले अभिनेता – सदाशिव अम्रपुरकर 3 नवंबर 2014 को महाराष्ट्र राज्य के मुम्बई शहर में चल बसे। अम्रपुरकर 1979 और 2013 के बीच कई फिल्मों और नाटकों में दिखाई दिए थे।
अम्रपुरकर अपने पीछे 1980 और 1990 के दशक की कई फिल्मों के खलनायकों को छोड़ गए हैं। एक समय था जब अगर अम्रपुरकर किसी फिल्म में दिखते तो दर्शक जानते थे कि वे ही खलनायक का किरदार निभा रहे हैं, फिर चाहे वह 1987 की हिट फिल्म ‘हुकुमत’ हो या 1998 की फिल्म ‘इश्क’।
अम्रपुरकर को लम्बे समय बाद 2013 की फिल्म ‘बौम्बे टाकीज़’ में आखिरी बार देखा गया था। अक्टूबर 2014 में अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 3 नवम्बर को चैंसठ साल की उम्र में उनका देहान्त हो गया। अम्रपुरकर के साथ बीसवीं सदी की फिल्मों में खलनायिकी के एक दौर का कुछ हिस्सा भी खत्म हो गया।