खबर लहरिया मनोरंजन फिल्मी दुनिया – तनु वेड्स मनु की वापसी धमाकेदार

फिल्मी दुनिया – तनु वेड्स मनु की वापसी धमाकेदार

27-05-15 Mano - Tanu Weds Manu Returnsफिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ का दूसरा पार्ट परदे पर रिलीज हो गया है। लोगों ने एक बार फिर कंगना राणावत और आर माधवन की जोड़ी को खूब पसंद किया।

साल 2011 में आई फिल्म तनु वेड्स मनु को लोगों ने हाथों हाथ लिया था। उत्तर प्रदेश के कानपुर की चुलबुली, नौटंकीबाज़ तनु यानी कंगना तो दर्शकों के दिल में बस गईं थीं। इस बार तो परदे पर तनु का डबल रोल है। सोचिए जब एक तनु इतना कमाल कर सकती है तो दो-दो तनु क्या धमाल मचा रही होंगी। दरअसल तनु और मनु की शादी तो पिछली फिल्म में हो चुकी थी। मगर इस फिल्म में तनु और मनु की जीवन शैली बिल्कुल मेल नहीं खाती। दोनों एक दूसरे को छोड़ देते हैं। तनु लंदन में ही रह जाती है। मनु भारत आ जाता है। भारत में मनु को मिलती है तनु जैसी ही एक चुलबुली, बिंदास कुसुम। हरियाणा की ये छोरी तो तनु से भी ज़्यादा धमाकेदार है। उधर तनु दोबारा से अपनी जि़ंदगी शुरू करती है। वह फ्लर्ट करती है। लेकिन जैसे ही उसे पता चलता है कि मनु एक दूसरी लड़की कुसुम के प्रेम में पड़ गया है तो वह आग बबूला हो जाती है। यहीं पर वह एक डायलाग मनु से बोलती है-हम थोड़े बेवफा क्या हुए, आप तो बदचलन हो गए। यह डायलाग तो सीधे दिल तक उतर जाता है।

यह एक ऐसी कहानी है जिसमें प्रेम के बाद शादी और शादी के बाद प्रेम का भूत उतारने की कोशिश की गई है। कुल मिलाकर इस फिल्म को देखने के बाद हम तो यही कहेंगे हमारा तो पैसा वसूल हो गया।