खबर लहरिया मनोरंजन फिल्मी दुनिया – कोई भी नाच सकता है!

फिल्मी दुनिया – कोई भी नाच सकता है!

01-07-15 Mano - Film - ABCD 2 webकलाकार – श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, प्रभु देवा
निर्देशक – रेमो डिसूज़

यह फिल्म डांस पर आधारित है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर बचपन के मित्र हंै। वरुण अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा डांसर बनना चाहता है। वहीं श्रद्धा का भी कुछ ऐसा ही सपना है। वे दोनों एक टीम बनाते हैं और एक राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। परन्तु उन्हें प्रतियोगिता से निकाल दिया जाता है क्योंकि उनका डांस का तरीका नकल किया गया होता है और सब उन्हें बेईमान घोषित कर देते हंै। वे अलग हो जाते हैं और अपने लिए नौकरियां ढूंढ लेते हैं।

कुछ समय बाद वरुण और श्रद्धा प्रभुदेवा से मिलते हंै और वे लोग फिर एक बार टीम बना कर प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी करते हैं। इस बार प्रतियोगिता लॉस वेगास में होती है जिसमें वे शुरू का स्तर जीत जाते हंै। इसी दौरान श्रद्धा और वरुण एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार भी करते हैं। प्रतियोगिता के अंतिम पड़ाव में एक डांसर से गलती हो जाती है जिसके कारण वे लोग मंच पर गिर जाते हैं। परन्तु वे लोग हार न मानते हुए अपना डांस जारी रखते हंै। हालांकि वे लोग प्रतियोगिता नहीं जीतते परन्तु लोगों का दिल जीत लेते हैं।

इस फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे किसी अन्य फिल्म की तरह बहुत ही आशावादी रूप से न दिखाते हुए, वास्तविकता के साथ प्रस्तुत किया गया है। हलंाकि इस फिल्म की कहानी शायद काफी लोगांे को पसंद न आए परन्तु इसके गाने और डांस बहुत ही अच्छी तरह प्रस्तुत किए गए हंै जो लोगों का दिल ज़रूर जीत लेंगे।