खबर लहरिया ताजा खबरें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में छाए रहे इरफ़ान और विद्या बालन, राजकुमार राव के अभिनय को मिली तारीफ

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में छाए रहे इरफ़ान और विद्या बालन, राजकुमार राव के अभिनय को मिली तारीफ

साभार: विकिपीडिया कॉमन्स

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में इस बार अभिनेता इरफान कोहिन्दी मीडियमके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार औरतुम्हारी सुलुके लिए विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। बरेली की बर्फीमें शानदार अभिनय के लिए राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता का पुरस्कार दिया गया। फिल्मदंगलसे सुर्खियों में आई जायरा वसीम नेसीक्रेट सुपरस्टारके लिए सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का पुरस्कार जीता। साकेत चौधरी के निर्देशन में बनीहिन्दी मीडियमको सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। यह फिल्म बड़े शहरों में अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में हिन्दीभाषियों के साथ होने वाले भेदभाव पर आधारित है। आलोचकों के बीच बेहद सराही गई। अमित मसूरकर की फिल्मन्यूटनको सर्वश्रेष्ठ फिल्म (आलोचक) का पुरस्कार मिला। इसी तरह राजकुमार राव को फिल्मट्रैप्डमें बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(आलोचक)का पुरस्कार दिया गया। अश्विनी अय्यर तिवारी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। अश्विनी नेबरेली की बर्फीका निर्देशन किया था। फिल्मजग्गा जासूसके लिए अमिताभ भट्टाचार्या को सर्वश्रेष्ठ गीतकार चुना गया।जग्गा जासूसका गानाउल्लू का पट्ठाके लिए अमिताभ भट्टाचार्या को यह पुरस्कार दिया गया, वहीं अरिजीत सिंह और मेघना मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ गायक और गायिका का पुरस्कार दिया गया। मेघना को फिल्मसीक्रेट सुपरस्टारके गानेनचदी फिराऔर अरिजीत को फिल्मबद्रीनाथ की दुल्हनियाके गानेरोके ना रुके नैनाके लिए पुरस्कार दिया गया। वहीं, पचास और साठ के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री माला सिन्हा और डिस्को म्यूज़िक मास्टर और सिंगर बप्पी लाहिरी को को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफ़ टाइम अचीवमेंट(जीवन भर के योगदान के लिए) अवॉर्ड दिया गया।