खबर लहरिया मनोरंजन फंड जुटाने का ठंडा फंडा

फंड जुटाने का ठंडा फंडा

ice-bucket-challenge-akhay-kumarअगर दम है तो ठंडे पानी से नहाकर दिखाओ। यह कर गए तो वाह भई वाह नहीं तो दो सौ रुपए जुर्माना भरो। यह धमकी नहीं बल्कि एक गंभीर बीमारी के लिए काम कर रही संस्था द्वारा फंड जुटाने का तरीका है। अमेरिका से शुरू होकर दूसरे देशों से होता हुआ यह अभियान भारत में भी आ पहुंचा है। दुनियाभर के बड़े बड़े उद्योगपति, खिलाड़ी और फिल्मी सितारे बरफ के ठंडे पानी से भरी बाल्टी से नहाते हुए अपने वीडियो इंटरनेट में साझा कर रहे हैं। भारत में टेनिस खिलाड़ी साइना मिजऱ्ा, फिल्मी सितारे अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोहा अली खान और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई लोग बरफ के ठंडे पानी से नहा चुके हैं। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा ने बाल्टी उठाते ही उसे रख दिया। उन्होंने नहाने की जगह जुर्माना भरना ठीक समझा।

संस्था ने शुरू किया अभियान
अमेरिका की ए.एल.एस. एशोसिएशन नाम की यह संस्था ए.एल.एस. नाम की बीमारी के मरीज़ों की देखरेख, उन्हें सलाह और इस बीमारी से संबंधित शोध का काम करती है। बीमारी में कई मरीज़ों के मरने की संभावना होती है।
अमेरिका में हर साल करीब छह लाख लोग इस बीमारी का शिकार होते हैं। इस संस्था ने 1 अगस्त की शुरुआत में ‘आइस बकेट’ नाम से एक अभियान शुरू किया। इसमें लोगों को बर्फीले पानी से नहाने की चुनौती दी गई। जिस व्यक्ति को चुनौती दी जाती है वह फिर आगे तीन लोगों को चुनौती देता है। जो इस चुनौती को पूरा नहीं कर पाता उसे संस्था के खाते में कुछ पैसे डालने होते हैं।