खबर लहरिया औरतें काम पर प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए गर्भवती, इतिहास में पहले सिर्फ एक बार हुआ है

प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए गर्भवती, इतिहास में पहले सिर्फ एक बार हुआ है

साभार: ट्विटर/जैसिंडा आर्डर्न

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न गभर्वती हैं। यह खबर आर्डर्न ने अपनी सोशल साईट के द्वारा लोगों को दी. उन्होंने लिखा, “हम मानते हैं कि साल 2017 हमारे लिए ख़ास रहा.” आर्डर्न और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड के घर में इस साल जून में किलकारी गूंज सकती है, जिसके बाद आर्डर्न ने छह सप्ताह के अवकाश की योजना है। आर्डर्न (37) 1856 के बाद न्यूजीलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने अक्टूबर 2017 में पद संभाला था। गर्भवती होने की खबर के ऐलान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं। बता दें कि जेसिंडा आर्डर्न पद पर रहते गर्भवती होने वाली न्यूजीलैंड की पहली प्रधानमंत्री हैं और दुनिया की दूसरी। उनसे पहले वर्ष 1990 में पाकिस्तान की तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पद पर रहते गर्भवती हुई थीं। आर्डर्न की लेबर पार्टी सितंबर में हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। उन्होंने न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी के नेता विंस्टन पीटर्स के समर्थन से सरकार बनाई थी।