खबर लहरिया ताजा खबरें प्रदेश में एक और बलात्कार

प्रदेश में एक और बलात्कार

ज़िला मेरठ। यहां पर राष्ट्रीय स्तर की पहलवान को शादी का झांसा देकर उससे एक युवक ने डेढ़ साल तक बलात्कार करता रहा। इस बीच लड़के के पिता और भाई ने भी उस लड़की से बलात्कार किया। एक दूसरे लड़के ने बलात्कार कर उसका एक वीडियो बना लिया। उस लड़की ने बताया कि अब वह उसकी वीडियो को इंटरनेट में डालने की धमकी दे रहा है। बिजनौर के थाना चांदपुर के क्षेत्र में पड़ने वाली एमजेपी यूनिवर्सिटी, बरेली में यह लड़की पढ़ती थी। वह कुश्ती की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी थी। 29 मई को दूसरे लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो बना ली। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एस पी देहात कैप्टन एमएम बेग ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ करने का आदेश दिया है।