खबर लहरिया औरतें काम पर पोलेंड में गर्भपात पर रोक के खिलाफ हड़ताल पर जायेंगी महिलाएं!

पोलेंड में गर्भपात पर रोक के खिलाफ हड़ताल पर जायेंगी महिलाएं!

साभार: पिक्साबाय

साभार: पिक्साबाय

यूरोपीय देश पोलैंड में महिलाएं प्रस्तावित गर्भपात कानून का विरोध कर रही हैं। स्कूली छात्रा, कामकाजी महिलाओं से लेकर गृहिणी इसके खिलाफ मुखर होकर जल्द ही देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगी।
इस कानून के जरिए गर्भपात पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। महिलाओं को पांच साल तक सजा देने का भी प्रावधान है।
विरोध कर रही छात्राओं, कामकाजी और गृहणियां आदि सभी महिलाएं कई दिनों से सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं।
बता दें कि पोलैंड में फिलहाल आंशिक तौर पर गर्भपात पर प्रतिबंध है। बलात्कार के मामलों और गर्भावस्था के दौरान जरूरत पड़ने पर ही गर्भपात करने की इजाजत दी जाती है।