खबर लहरिया मनोरंजन पेंग्विनों का प्रेमी जोड़ा

पेंग्विनों का प्रेमी जोड़ा

index

चुपचिकोनी और सूकी

इजराइल के  चिड़ियाघर रेमत जूलॉजिकल केंद्र में रहने वाली दो मादा पेंग्विन इन दिनों प्यार में पींगे बढ़ा रहीं हैं। इनमें से एक का नाम चुपचिकोनी है और दूसरे का नाम सूकी है। इस जोड़े में चुपचिकोनी नर की तरह व्यवहार करता है और सीकी पुरुष मादा की तरह।
इंसानों में जैसे औरत और आदमी होते हैं, वैसे ही जानवरों में भी औरत और आदमी होते हैं। विज्ञान की भाषा में औरतों को मादा और पुरुषों को नर कहा जाता है। केंद्र में पेंग्विन की देखभाल करने वाली टीम के मुखिया तमुज सेट्टी ने बताया कि ऐसा नहीं है कि यहां पर नर पेंग्विन नहीं हैं। जिस वजह से इन दोनों एक दूसरे को चुना हो। यहां पर कई नर पेंग्विन हैं। लेकिन ये दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।
तमुज सेट्टी ने बताया कि अब तक दुनियाभर में जानवरों की करीब पंद्रह सौ जातियों में एक ही जेंडर यानी नर नर, मादा मादा के बीच इस तरह का संबंध देखा गया है। इससे पहले 2011 में टोरंटो में बडी और पेड्रो नाम के दो नर पेंग्विन का प्रेमी जोड़ा पाया गया था।