खबर लहरिया मनोरंजन पृथ्वी जैसा एक और ग्रह मिला

पृथ्वी जैसा एक और ग्रह मिला

 

24-04-14 Mano - Earth-like Planet (for web)यूं तो अभी तक अंतरिक्ष में केवल पृथ्वी पर जीवन (जैसे पेड़, पौधे) है – ऐसा माना जाता है पर लोग लगातार और ऐसे ग्रहों की तलाश में लगे हुए हैं।
17 अप्रैल 2014 को ‘नासा’ नाम की संस्था के एक यंत्र ने पृथ्वी के जैसा एक ग्रह ढूंढा है जिस पर जीवन होने की संभावना है। यह पृथ्वी से काफी दूर है।
नासा अंतरिक्ष में लगातार कोई अभियान करने वाली अमेरिकी संस्था है। यहां काम कर रहे टौमस बारक्ले ने कहा कि इस ग्रह पर जीव हो सकते हैं पर अभी इस बात को साबित नहीं किया गया है पर यह एक बड़ी खेज है।