खबर लहरिया राजनीति पर्यावरण बदलाव पर चीन अमेरिका गंभीर

पर्यावरण बदलाव पर चीन अमेरिका गंभीर

चीन। पर्यावरण के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के देशों ने एक बड़ा समझौता किया है। चीन के बीजिंग शहर में पर्यावरण बदलाव पर हुई बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि दुनिया में पर्यावरण के बदलने का कारण ग्रीन हाउस गैसें हैं।
वाहनों से निकलने वाले धुएं और ए.सी. से निकलने वाली गैंसो मिलकर बनती है, ग्रीन हाउस गैसें। इन गैसों का उत्सर्जन सबसे ज़्यादा इन्हीं दोनों देशों में होता है। जिसके कारण दुनिया का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। यह गैसें स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं। बराक ओबामा ने साल 2025 तक अट्ठाइस प्रतिशत तक और शी ने इन गैसों का उत्सर्जन साल 2030 तक बीस प्रतिशत कम करने का लक्ष्य रखा है।