खबर लहरिया औरतें काम पर परिचय: अदिति अशोक, गोल्फ की रानी

परिचय: अदिति अशोक, गोल्फ की रानी

साभार: विकिपीडिया

भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अदिति 18 साल की है, और उन्हें लेडीज यूरोपीय टूर की साल की उभरती हुई खिलाड़ी चुना गया है।
अदिति अशोक गोल्फ रैंकिंग में टॉप 100 में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। एक साल के अंदर अदिति ने अपने खेल में नई ऊंचाईयां छुई हैं।
अदिति जब 9 साल की थीं तब अपना पहला टूर्नामेंट जीत लिया और 12 साल की उम्र में अदिति टीम इंडिया के लिए खेलने लगीं।
ओलंपिक में में भी अदिति सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं।
13 साल की उम्र में बैंगलोर इंडियन ओपन प्रो चैंपियनशिप में भारत की सबसे बड़ी गोल्फर सिम्मी मेहरा को हराकर, अदिति पहली बार सितंबर 2011 में खबरों में आईं।