खबर लहरिया ताजा खबरें पचासी हजार के छह बकरो की चोरी

पचासी हजार के छह बकरो की चोरी

जिला लखनऊ, मोहल्ला चित्ताखेड़ा। त्यौहार में हुआ जानमाल का नुकषान। बकरीद के माहौल में जहां सबके घरों में खुषी और कुर्बानियों का माहौल रहता है वहीं राषिदा नाम की महिला जिसने बकरीद के छह दिन पहले पांच बकरे खरीदे। सारे चोरी हो गये जिससे रासिदा का हाट फेल हो गया। वो ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।
राषिदा के षौहर अरबाज ने बताया कि खुषी के त्योहार में एक बड़ी मुषीबत आ पड़ी। पहले तो बकरे चोरी फिर रासिदा का हाट फेल। दरअसल 10 अक्टूबर को हम निंबू पार्क से छह बकरे पचासी हजार के लाये थे। 15 अक्टूबर की रात आंगन में सारे बकरे बांधे थे सुबह देखा तो गायब। हमने पूरे मोहल्ले में ढूढा पर कही नहीं मिले। हमारे जहां हर साल छह बकरों की कुर्बानी होती थी लेकिन इस बार षायद मंजूर नहीं था। राषिदा ने बताया कि बकरो की खबर सुनते ही मेरा हाट फेल हो गया था। अब डाक्टर बता रहे हैं कि अब पहले से ठीक हैं और एक हप्ते में छुट्टी 1 fainalदे दी जायेगी। डाक्टर मनोज त्रिपाठी बताते हैं कि इनको काफी गहरा सदमा लगा है। पर अब वो पहले से काफी स्वस्थ हैं।