खबर लहरिया राजनीति पंचायत का फरमान न मानने पर लड़की की हत्या

पंचायत का फरमान न मानने पर लड़की की हत्या

जिला जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल की पंचायत के फरमान को न मानने पर एक लड़की का सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जलपाईगुड़ी जिले के कस्बे धपुगुड़ी में रहने वाली इस लड़की की लाश 3 सितंबर को यहां के रेलवे स्टेशन पर बिना कपड़ों के मिली।
जांच के बाद पता चला कि लड़की के पिता ने गांव के एक व्यक्ति से ट्रैक्टर किराए पर लिया था। लेकिन किराया नहीं चुका पाया था। पंचायत ने लोगों को उस व्यक्ति से किराया वसूलने के लिए मारपीट करने का आदेशा जारी किया था। 1 सितंबर को कुछ लोग उसके घर आकर उस व्यक्ति को पीटने लगे। लड़की अपने बाप को बचाने निकली। उसने पंचायत से उसके बाप को छोड़ने के लिए कहा। इसके बदले पंचायत ने लड़की को थूक चाटने का आदेश दिया। लड़की ने ऐसा नहीं किया। 3 सिंतबर को उसकी लाश रेलवे पटरी पर मिली।