खबर लहरिया खेल पंकज आडवाणी ने जीता ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय बिल्यर्डस खेल खिताब

पंकज आडवाणी ने जीता ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय बिल्यर्डस खेल खिताब

साभार: विकिपीडिया

भारत के प्रमुख बिल्यर्डस खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपना ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय बिल्यर्डस चैम्पियनशिप दिसम्बर 12 को जीत लिया है। बेंगलुरु शहर में खेले गए अंतिम खेल में उन्होंने सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर ये उपलब्धि प्राप्त की।
पंकज ने सेमी फाइनल में म्यांमार के ऑंग हते को हराया और फिर गिलक्रिस्ट को बहुत ही दिलचस्प खेल में हराया। दर्शको और भाष्यकारों का कहना था कि पंकज शुरू से ही खेल पर छाये हुए थे और उन्होंने बहुत निश्चय के साथ अपना खेल खेला।
इस जीत से उन्होंने सोलहवां अंतरराष्ट्रीय टाइटल भी हासिल किया है।