खबर लहरिया क्राइम नोएडा के गेझा गांव में गौ हत्या के शक में 7 लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडा के गेझा गांव में गौ हत्या के शक में 7 लोगों को किया गिरफ्तार

साभार: मैक्स पिक्सेल

नोएडा के गेझा गांव में गाय के अवशेष मिलने पर आस-पास के क्षेत्र में तनाव फैल गया। बताया जा रहा है कि गांव के नए बरात घर के सामने खाली प्लाट में सुबह गाय के अवशेष मिले।

सूचना पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ हिन्दू संगठनों से जुड़े काफी लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद वहां हंगामा व नारेबाजी शुरू हो गई। गो वंश के अवशेष मिलने की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया और कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर हंगामा व तनाव देखते हुए फोर्स को मौके पर बुलाया गया।

वहीं, घटना से आक्रोशित लोग तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

बता दें, एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार होंगे।