खबर लहरिया क्राइम नुक्‍कड़ नाटक करने झारखंड पहुंची 5 लड़कियों से गैंगरेप

नुक्‍कड़ नाटक करने झारखंड पहुंची 5 लड़कियों से गैंगरेप

साभार: पिक्साबे

झारखंड के खूंटी ज़िले में पांच लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। यह मामला 19 जून का है। जब एक निजी सामाजिक संस्था, आशा किरण की टीम मानव तस्करी के ख़िलाफ़ नुक्कड़ नाटक करने यहां पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि 5-6 लोग बाइक पर आए और बंदूक के जोर पर लड़कियों को जंगल ले गए। जहां उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों के साथ जो पुरुष थे उनकी भी पिटाई की गई है।

यह 11 सदस्यीय टीम मानव तस्करी के खिलाफ एक नुक्‍कड़ नाटक पेश करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस कुछ लोग वहां आए और उन्‍होंने पुरुषों की पिटाई की और उसके बाद बंदूक की जोर पर लड़कियों को अपने साथ ले गए।

बताया जा रहा है कि लड़कियों के साथ दो नन भी मौजूद थी जिनकों बिना किसी नुकसान पहुंचाए छोड़ दिया गया है। वहीं पीड़ित लड़कियों को तीन घंटे बाद जंगल में छोड़ दिया गया।

सभी पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई है, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने 6 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।