खबर लहरिया चुनाव विशेष निर्मल खत्री – फैजाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार

निर्मल खत्री – फैजाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार

सवाल- आपका एजेंडा क्या है?
जवाब- विकास, बेरोज़गारों को रोज़गार। मैं फैजाबाद में उद्योगों को लाने की कोशिश में लगा हूं, जिससे युवाओं को काम मिल सके।
सवाल- आपको लगता है कि दोबारा आप ही चुन जाएंगे?
जवाब- लोग चाहे जिसे चुने उन पर निर्भर करता है। लेकिन हम चाहते हैं कि यहां ऐसा नेता जीते जो दंगे न करवाए।
सवाल- ये जो दंगे हो रहे हैं वो क्यों हो रहे है? और सरकार क्यों रोक नहीं रहीं है?
जवाब- प्रदेश सरकार और प्रशासन की लापरवाही है। मेरे हाथ में जितना है मैं रोकने की ही कोशिश करता हूं।
सवाल- क्या आपको लगता है वाकई इस बार नरेंद्र मोदी की लहर है? जवाब- अगर लहर होती तो वह दो जगह गुजरात और बनारस से नहीं लड़ते।