खबर लहरिया फैजाबाद नाले का पानी घरों में

नाले का पानी घरों में

kasba nala fainal

नाला

जिला लखनऊ, ब्लाक गोसाईगंज, गाँव मलौली। यहां पर नाली बंद हो जाने पर सारा गंदा पानी पूरे गाँव में भर जाता है।
यहां की निवासी माया ने बताया कि जब बारिश होती है। तो पूरा घर पानी से भर जाता है। लोगों को खाना बनाने में और कोई भी काम करने में बहुत दिक्कत होती है।
संगीता ने बताया कि इस गंाव में एक नाला है। अब वो बंद हो गया है। तभी घरों में पानी आ जाता है अगर प्रधान नया नाला बनवा दे तो सारी समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन कई महीनों से ऐसे ही चल रहा है। कोई सुनवाई नहीं होती है। प्रधान भी देखने नहीं आते हैं। फूलमती ने बताया कि जब ज्यादा पानी भर जाता है। तो हम लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं।
प्रधान गया प्रसाद रावत ने बताया कि हम जल्दी ही ये काम करवाने की मंगन कर रहे हैं। जल्दी पैसा पास हो जाएगा।