खबर लहरिया मनोरंजन नहीं रहे ‘हम होंगे कामयाब’ के गायक

नहीं रहे ‘हम होंगे कामयाब’ के गायक

peet seeger

पीट सीगर ने 1963 में भारत के कलकत्ता में बंगाली कबीर सुमन के साथ महात्मा गांधी का लोकप्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाकर खूब प्रशंसा बटोरी थी।

‘वी शैल ओवरकम’ यानी ‘हम होंगे कामयाब’ गाने को दुनियाभर में पहुंचाने वाले अमेरिकी लोकगायक और सामाजिक कार्यकत्र्ता पीट सागर नहीं रहे।  27 जनवरी, 2013 को इनकी मौत न्यूयार्क के अस्पताल में हुई। इनकी उम्र 94 साल की थी।
1950 के दौरान सीगर के गानों ने श्रमिक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकार की तानाशाह नीतियों के खिलाफ गाने होने के कारण इनके प्रसारण में अमेरिका सरकार ने रोक लगा दी थी। लेकिन उन्होंने फिर स्कूलों, कालेजों में जा-जाकर अपने गाने लोगों तक पहुंचाए।