खबर लहरिया राजनीति नरेंद्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री के लिए

नरेंद्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री के लिए

नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। 13 सितंबर 2013 को भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोक सभा चुनावों के लिए नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया। भाजपा के इस फैसले में वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की सहमती पर अब भी सवाल है। मोदी का नाम शुरू से विवादित था क्योंकि उन्हें 2002 में हुए गुजरात सांप्रदायिक दंगों से जोड़ा जाता है। मोदी 2001 से अब तक गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं।