खबर लहरिया मनोरंजन नन्हा तांगे वाला

नन्हा तांगे वाला

pic-1बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा ब्लाक की सीमा के उस पार बसा है, नेपाल देश का एक गांव मलंगवा। यानी इस तरफ बिहार का सोनबरसा तो उस तरफ नेपाल का मलंगवा गांव। इस गांव का एक बच्चा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कुछ महीनों पहले इसके पिता की मौत के बाद मां ने घर चलाने के लिए तांगा चलाना शुरू किया। दूसरे तांगे वाले इकबाल ने बताया कि खेल खेल में एक दिन बच्चा घोड़े की लगाम बड़ी मजबूती से पकड़कर कुछ दूर तांगा हांककर ले आया। पहले तो उसकी मां डरी लेकिन बाद में उसे अपनी निगरानी में कुछ दिन तांगा चलाना सिखाया। अब तो वह अकेले ही तांगा चलाकर सब्जियां बेचने के लिए सब्जी मंडी ले जाता है।