खबर लहरिया खेल धोनी पर जारी हुआ विशेष डाक लिफाफा

धोनी पर जारी हुआ विशेष डाक लिफाफा

14729228_1214435495279897_5799611716094262870_nभारतीय डाक विभाग के झारखंड परिमंडल ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर एक विशेष लिफाफा व डाक टिकट जारी किया है।
झारखंड परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने क्रिकेट संघ स्टेडियम में डाक टिकट और लिफाफे का अनावरण कर इन्हें जारी किया।
धोनी की उपलब्धियों का बखान करते हुए आगे उन्होंने कहा कि रांची से आने वाले धोनी को क्रिकेट जगत के बेहतरीन कप्तानों में गिना जाता है, उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। लिफाफे में धोनी के क्रिकेट सफर और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई है, जिसकी कीमत 25 रुपए है।