खबर लहरिया राजनीति दो नाव दुर्घटनाओं में 35 लापता

दो नाव दुर्घटनाओं में 35 लापता

19-06-14 Desh Videsh - Malaysiaमलेशिया। दो अलग दुर्घटनाओं में मलेशिया देश में पैंतिस लोग लापता हैं। इनमें से ज़्यादातर पास के इंडोनेशिया देश के मुसलमान लोग हैं जो रमज़ान के लिए नावों से घर जा रहे थे।
18 जून को पहली दुर्घटना में नाव के डूब जाने से नौ लोगों के शव मिले और छब्बीस लापता हैं। दूसरी दुर्घटना में नौ लोग लापता हैं और अट्ठारह लोगों को बचा लिया गया है। समुद्री प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि अकसर इन छोटी नावों को भर दिया जाता है जिससे दुर्घटना की संभावना खराब मौसम में और बढ़ जाती है।
हर साल अवैध तरीके से बार्डर पार करके इंडोनेशिया से लोग मलेशिया काम करने आते हैं। पुलिस से बचने के लिए वे रात के अंधेरे में नावों से त्यौहार के समय घर लौटते हैं।