खबर लहरिया ताजा खबरें दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार

दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार

भागलपुर। बांका जिले के चंदन पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले असुराह गांव में दिवाली के दिन 3 नवंबर को दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। एक लड़की कक्षा छह और दूसरी कक्षा आठ की छात्रा है। बलात्कार करने वाला एक व्यक्ति 45 साल और दूसरा 34 साल का है। दोनों आरोपी आपस में रिस्तेदार हैं।
लड़कियों के परिवार वालों के अनुसार दिवाली की शाम लड़कियां जब चूल्हा जलाने के लिए लकडि़यां लेकर आ रही थीं, तभी ये दोनों उन्हें जबरदस्ती उठाकर ले गए। लड़कियोें को दोनों दो पहिया वाहन से गांव से दूर एक सूनसान इलाके में ले गए थे। बलात्कार के बाद अपराधियों ने इस बात की सूचना पुलिस को देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। बांका थाने के थानाध्यक्ष पुस्कर आनंद ने कहा कि लड़कियों ने दोनों अपराधियों की पहचान भी कर ली है। करमाटंड गांव का मंजूल अंसारी और असुराह गांव के इनामुल अंसारी के नाम लड़कियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार वालों ने दोनों लड़कियों के रात तक घर न पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद असुराह गांव से दूर 4 नवंबर को एक सूनसान इलाके में पुलिस को लड़कियां बेहोश हालत में मिलीं। लड़कियों का बयान धारा 164 के तहत दर्ज किया गया है। लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। मंजूल अंसारी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।