खबर लहरिया मनोरंजन देश का सबसे गरीब मुख्यमंत्री

देश का सबसे गरीब मुख्यमंत्री

453px-Manik_Sarkarकिसी राज्य का मुख्यमंत्री अगर रिक्शे से चले हमेशा। उसके पास एक साधारण कार भी न हो। अपना घर भी न हो। खर्च महीने का पांच हजार हो। ऐसा हो सकता है?
चैंकने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि यहां बात अपने ही देश के एक राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार की हो रही है।
जनता के हित में हमेशा लगे रहने वाले माणिक सरकार तभी तो 1998 से लगातार यहां के मुख्यमंत्री हैं। इन्हें देश का सबसे गरीब मुख्यमंत्री कहा जाता है। वैसे जहां छोटे से छोटा नेता अपनी तिजोरी भरने में लगा है वहां ऐसे मुख्यमंत्री का होना मिसाल तो है ही साथ में उत्साहित करने वाला भी है।