खबर लहरिया मनोरंजन दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा

दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा

साभार: विकिपीडिया

कतार एयरवेज ने दुनिया के सबसे लम्बे अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ान सेवा में, विमान को दोहा, कतार, से उड़ाके, औकलैंड, न्यू जीलैंड, पहुँचाया।
उड़ान संख्या क्यूआर 920 कतर की राजधानी से स्थानीय समय के अनुसार रविवार 5 फरवरी, 5.02 पर रवाना हुई और आकलैंड के स्थानीय समय के अनुसार सोमवार को 7.30 बजे वहां उतरेगी।
बोइंग 777 उड़ान गंतव्य तक पहुंचने में 16 घंटे और 20 मिनट लेगी और 10 ‘टाइम जोन’, 5 देशों के ऊपर से गुजरते हुए 14,533 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, उड़ान की वापसी में 17 घंटे और 30 का मिनट समय लगेगा। इसका कारण अत्यधिक ऊंचाई पर चलने वाली हवा है।