खबर लहरिया फैजाबाद दिल जंगल में

दिल जंगल में

जि़ला फैज़ाबाद, दर्शननगर। यहां पर ‘राज ग्रामोद्योग विकास समिति’ संस्था द्वारा एक फिल्म बनाई जा रही है। ये संस्था समाजसेवा का काम करती है। यह फिल्म किसानों की आत्महत्या के ऊपर है। जिसका नाम ‘दिल जंगल में’ है।

12 मई से फिल्म बननी शुरू हुई है जिसे दिसम्बर तक पूरा करना है। इसके डायरेक्टर नरसिंह और श्याम सिंह हंै। और निर्माता-श्री अभय राज यादव हंै। खबर लहरिया की पत्रकार ने इसके डायरेक्टर नरसिंह से बातचीत की।

डायरेक्टर नरसिंह का कहना है कि फिल्म के माध्यम से वे यह बताना चाहते हंै कि गरीब किसान क्यांे आत्महत्या करते हैं। आम जनता और शासन-प्रशासन इस मुद्दे को जाने। उन्होंने इसमें ये भी बताने की कोशिश की है कि कैसे इसे रोका जा सकता है। बाकी की कहानी लोग फिल्म में देखें। ये फिल्म टिकरी जंगल, सुल्तानपुर, फैज़ाबाद, अम्बेडकर नगर, जौनपुर और मिजऱ्ापुर में बनाई जा रही है। इसके सारे कलाकार स्थानीय ही हैं। फिल्म की लागत लगभग पचपन लाख है।