खबर लहरिया राजनीति दिल्ली सामूहिक बलात्कार की कार्यवाही जारी

दिल्ली सामूहिक बलात्कार की कार्यवाही जारी

courtनई दिल्ली। 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार के केस में छह आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही चल रही है। एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसके केस की सुनवाई गुप्त रूप से की जा रही थी। जहां पुलिस के अनुसार लड़की को चोट पहुंचाने में इस लड़के की भूमिका सबसे ज़्यादा थी, वहीं लड़के ने 26 जून को जज के सामने निर्दोष होने का दावा किया है। उसका कहना है कि उसे फंसाया गया है और उसका मालिक राम सिंह उसे पैसे नहीं देता था। राम सिंह भी छह आरोपियों में से एक था जिसने मार्च के महीने में तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।