खबर लहरिया राजनीति दिल्ली में जुटे हज़ारों किसान

दिल्ली में जुटे हज़ारों किसान

06-05-15 Desh Videsh - Kisan Rally webनई दिल्ली। यहां के जंतर मंतर में 5 मई को पूरे देश से आए किसान इकट्ठे हुए। गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों से हज़ारों किसान यहां भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ जुटे थे। रैली की खास बात यह थी कि इसमें महिला किसानों की संख्या भी खूब थी।

गुजरात की तहसील वलसाड़ के एक गांव से अपनी ज़मीन के लिए आवाज़ उठाने आई जयना श्री। वह अपने साथ गुजरात में शादी ब्याह के समारोह में इस्तेमाल होने वाली खास डलिया भी लेकर आईं थीं। उनका कहना था कि हम एक शुभ काम यानी ज़मीन के लिए जंग लड़ने आए हैं। ऐसे में यह डलिया शुभ होने का संकेत देती है। यानी हम यह लड़ाई जीतेंगे।