खबर लहरिया ताजा खबरें दिल्ली में जल्दी हो सकती है बारिश, कम हो सकता है प्रदूषण

दिल्ली में जल्दी हो सकती है बारिश, कम हो सकता है प्रदूषण

फोटो साभार: फ्लिकर

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।
उत्तरीपश्चिमी हवाओं के चलने से ठंड का असर कुछ बढ़ा है। सिर्फ दिल्ली बल्कि पंजाब और हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से सड़कों पर देखना लगभग मुश्किल हुआ है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में अब दिल्ली शामिल पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए लिंक पक्लिक करें
मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली और एनसीआर पर धुंध का असर कम करने के लिए बारिश की जरूरत है। संभावना जताई गई है कि दिल्ली और एनसीआर में बारिश हो सकती है और इसके बाद मौसम और ठंडा हो सकता है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन कहते हैं कि पश्चिमी दबाव और पराली जलाने की वजह से यहां पर नमी में इजाफा हो गया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर 15 को घने कोहरे की उम्मीद है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ सकती है। पश्चिमी दबाव के गुजरने के बाद उत्तर पश्चिम की ओर से ठंडी हवाएं चलेंगी जिसकी वजह से पूरे उत्तर भारत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।