खबर लहरिया राजनीति दिल्ली चुनाव

दिल्ली चुनाव

22-01-15 Desh Videsh - Ajay Makenनई दिल्ली। दिल्ली राज्य में चुनावी चहल पहल शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के 2014 में चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा देने के बाद से करीब एक साल से दिल्ली बिना मुख्यमंत्री के है। भारतीय जनता पार्टी ने किरण बेदी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। आप पार्टी से अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस से अजय माकन उम्मीदवार हैं।
किरण बेदी ने दिल्ली की कृष्णा नगर सीट के लिए पर्चा भरा। केजरीवाल ने नई दिल्ली और अजय माकन ने सदर बाजार से। यानी यह तीनों मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं मगर यह आमने सामने नहीं हैं। अजय माकन 2014 में दिल्ली से ही लोकसभा चुनाव उम्मीदवार थे लेकिन हार गए थे। साल 2012 से 2013 तक आवासीय एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय इनके पास रहा। किरण बेदी का चालीस साल का प्रशासनिक अनुभव हैं। वह आई.पी.एस. अधिकारी रहीं। अरविंद केजरीवाल का भी पांच साल का प्रशासनिक अनुभव है। वह आई.आर.एस. अधिकारी रहे थे।