खबर लहरिया मनोरंजन दक्षिण अफ्रीका में हारे भारतीय खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका में हारे भारतीय खिलाड़ी

pic crick

दक्षिण अफ्रीका में हारे भारतीय खिलाड़ी

जोहन्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहन्सबर्ग में 5 दिसंबर को खेले गए पहले एक दिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 141 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को 358 का लक्ष्य दिया था। लेकिन भारत की पूरी टीम 217 रन ही बनाई पाई।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक को मैन आॅफ द मैच चुना गया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
भारत की खराब शुरुआत- भारत की तरफ से बल्लेबाजी के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान में उतारे गए थे। लेकि छठवें ओवर में ये जोड़ी टूट गई। शिखर धवन आउट हो गए। फिर रोहित शर्मा का साथ देने के लिए विराट कोहली आए। लेकिन 35 रनों में ही कोहली भी आउट हो गए। इसके बाद रोहित, सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी भी जल्दी ही आउट हो गए।