खबर लहरिया राजनीति दक्षिण अफ्रीका के नेल्सन मंडेला बीमार

दक्षिण अफ्रीका के नेल्सन मंडेला बीमार

Nelson_Mandelaदक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला फेफड़े की बीमारी गंभीर होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। नेल्सन मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में नस्लवाद के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्होंने अंग्रेज़ी राज से दक्षिण अफ्रीका को मुक्त किया था। वे मानव अधिकार के पक्ष में पूरी जि़न्दगी लड़े हैं। उनको इस संघर्ष में 27 साल की जेल हुई थी और उसी दौरान उनको टी बी हो गया। तब से आज तक वे फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में 94 साल के नेल्सन मंडेला की हालत और बिगड़ रही है।