खबर लहरिया राजनीति थाइलैंड में गिरी सरकार, होंगे उपचुनाव

थाइलैंड में गिरी सरकार, होंगे उपचुनाव

12-12-13 Desh Videsh - Thailandबैंकाक। भारत के पड़ोसी देश थाईलैंड में राजनीतिक स्थिति गरमाई हुई है। 4 नवंबर से सरकार के खिलाफ शुरू हुए धरनों को देखते हुए, प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावातरा ने 9 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया। अब फरवरी 2014 में चुनाव होंगे।
2011 में यिंगलक भारी बहुमत से देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं थीं। नवंबर 2013 में उन्होंने संसद में एक ऐसा कानून पास कराने की कोशिश की जिससे कुछ अपराधी नेताओं को क्षमा मिल जाती। इनमें से एक नेता हैं यिंगलक के भाई और पूर्व प्रधानमंत्री थकसिन शिनावातरा। थकसिन को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण 2007 में देश छोड़ना पड़ा था।
यिंगलक की इस कोशिश के खिलाफ विरोधी पार्टियों ने जम कर प्रदर्शन किए। 1 दिसंबर को धरनों में चार लोग मारे गए। 8 दिसंबर को डेढ़ सौ से ज़्यादा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया और यिंगलक को सरकार भंग कर चुनाव का ऐलान करना पड़ा।