खबर लहरिया राजनीति त्रिलोकपुरी हिंसा – दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

त्रिलोकपुरी हिंसा – दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

06-11-14 Desh Videsh - Trilokpuriपूर्वी दिल्ली। त्रिलोकपुरी इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा में पुलिस द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय से भेदभाव का आरोप लगाते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (ज.एन.यू.) के छात्रों के एक समूह ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर 1 नवंबर को प्रदर्शन किया।
पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा, जे.एन.यू. के साठ-सत्तर छात्रों के समूह ने त्रिलोकपुरी में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और वहां रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया। 23 अक्टूबर को दिवाली की रात त्रिलोकपुरी में हिंदुओं तथा मुसलमानों के दो दलों के बीच झड़प हुई थी। हालांकि 3 नवंबर को मुहर्रम के दौरान शांति रही। कोई हिंसा नहीं हुई। इलाके के लोग काम धंधे पर आसानी से आ जा रहे हैं। तैनात पुलिस की संख्या में भी कमी आई है।