खबर लहरिया राजनीति तुर्की में धमाका, तीस की मौत

तुर्की में धमाका, तीस की मौत

तुर्की। सीरिया देश की सीमा के पास तुर्की देश के सुरुच शहर में हुए धमाके में तीस लोगों की मौत हुई। इसमें सौ से ज़्यादा लोग घायल हो गए। तुर्की देश की सरकार धमाके की जांच कर रही है। धमाका एक सांस्कृतिक केंद्र के बाग में हुआ। इस सांस्कृतिक केंद्र में तीन सौ लोग थे।

तुर्की का शहर सुरुच सीरिया के शहर कोबानी के पास स्थित है। हाल के महीनों में कोबानी से भागने वाले बहुत से लोगों ने सुरुच में ही शरण ली है।

कोबानी पिछले साल सितंबर से ही आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट और उन्हें जवाब देने वाले कुर्द लड़ाकों की जंग का मैदान बन गया है। सितंबर में इस्लामिक स्टेट ने इस शहर पर काबू पा लिया था। इसके बाद यहां के बहुत से लोगों ने तुर्की देश में शरण ली थी।