खबर लहरिया ताजा खबरें तुर्की में केबीसी प्रतियोगी ने चीन की दीवार का पता लगाने में लगाई दो लाइफलाइन

तुर्की में केबीसी प्रतियोगी ने चीन की दीवार का पता लगाने में लगाई दो लाइफलाइन

तुर्की की 26 साल की सू ऐहान पर चुटकुले बन रहे हैं। उनका सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है। तुर्की में टीवी पर चल रहे कौन बनेगा करोड़पति (किम मिल्योनेर ओलमाक इस्टर) के सेट पर एक सरल से सवाल का जवाब देने के लिए सू ऐहान को दो लाइफलाइन इस्तेमाल करना पड़ा। तुर्की में चल रहे इस शो का नाम किम मिल्योनेर ओलमाक इस्टर (कौन बनेगा करोड़पति) है।

ऐहान इस्तांबुल में अर्थशास्त्र से ग्रेजुएशन कर चुकी ऐहान से सवाल पूछा गया था कि चीन की दीवार किस देश में स्थित है। ऐहान खुद इस सवाल का जवाब नहीं जानती थी। तो उसने जनता से पोल के रूप में पहला लाइफलाइन इस्तेमाल किया। लेकिन जनता भी  इस सवाल के जवाब को नहीं जानते थे। जनता में केवल 51 % लोगों ने जवाब में चीन कहा। ऐहान को इस जवाब पर भरोसा नहीं हुआ तो उसने दूसरी लाइफलाइन लेने का फैसला किया। ऐहान ने ‘फोन एंड फ्रेंड’ का सहारा लिया। दोस्त ने सही जवाब बताया तब वह जवाब दे पाई।  इसके बाद से ऐहान हंसी का पात्र बन गई हैं। अब लोग उन पर चुटकुले बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।