खबर लहरिया ताजा खबरें तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली सायरा बानो भाजपा में शामिल हो सकती हैं!

तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली सायरा बानो भाजपा में शामिल हो सकती हैं!

साभार: विकिमेडिया कॉमन्स

तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मशहूर हुई काशीपुर की सायरा बानो भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

बताया जा रहा है कि सायरा बानो अपने पिता इकबाल अहमद के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची थीं। कार्यालय पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हलाला व बहु विवाह मामले पर उच्चतम न्यायालय में विचार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वह भविष्य में भी महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेंगी।

उन्होंने भाजपा में शामिल होने की भी इच्छा व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और कहा कि महिलाओं  विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष ने इतिहास की रचना की है।

भट्ट ने कहा कि सदस्यता पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

बता दें, सायरा बानो की शादी साल 2002 में इलाहाबाद के वाले रिजवान अहमद से हुई थी।  वह उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली है। उसने तीन तलाक को गलत बताते हुए फरवरी 2016 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में अपने ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। पति पर जबरन तलाक देकर मायका भेज देने का भी आरोप लगाया था।